क्रिकेटरों जिन्होंने बड़ी उम्र की लड़की के साथ की शादी
टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी उम्र से बड़ी लड़की के साथ शादी की है। आईए जानते हैं इन क्रिकेटरों के बारे में…
Pinterest
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने 22 साल की उम्र में अंजलि के साथ शादी की थी। सचिन और अंजलि की शादी 24 मई 1995 को हुई थी। अंजलि अपने पति सचिन तेंदुलकर से 6 साल बड़ी हैं।
Pinterest
विराट कोहली
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 17 दिसंबर 2017 को शादी की थी। अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली से 6 महीने बड़ी हैं।
Pinterest
शिखर धवन
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की राह अब जुदा हो गई है। आयशा अपने पति शिखर धवन से 10 साल बड़ी हैं। आपको बता दें कि आयशा और शिखर एक दूसरे को तलाक दे चुके है।
हार्दिक पंड्या
हाल ही में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने नताशा स्टांकोविक के साथ सात फेरे लिए हैं। हार्दिक अपनी पत्नी से एक साल और सात महीने छोटे हैं।
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने मार्च 2021 को स्पोर्ट्स प्रजेंटर संजना गणेशन के साथ शादी की। संजना अपने पति जसप्रीत से एक साल और सात महीने बड़ी हैं।
Pinterest
अनिल कुंबले
अनिल कुंबले ने साल 1999 में चेतना से शादी की थी। कुंबले से शादी से पहले चेतना ने अपने पहले पति को तलाक दिया था। चेतना अपने पति कुंबले से करीब 2 साल बड़ी हैं।
Pinterest
वेंकटेश प्रसाद
पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने साल 1996 में जयंती से शादी की थी। जयंती अपने पति वेंकटेश प्रसाद से 9 साल बड़ी हैं।