आप पार्टी ने इन नेताओं पर खेला दांव
उत्तराखंड, पंजाब, और गोवा में होने विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने सीएम उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
उत्तराखंड - कर्नल कोठियाल
आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड से कर्नल अजय कोठियाल को सीएम चेहरा बनाया है। उन्होंने सेना में 26 साल तक सेवा दी है।
भारतीय सेना में 26 साल तक दी सेवा
भारतीय सेना में कर्नल अजय कोठियाल ने 26 साल तक सेवा दी है। सेवाकाल के दौरान उन्हें कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा गया है।
पंजाब - भगवंत मान
पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए AAP ने सीएम के चेहरे के तौर पर भगवंत मान पर दांव खेला है। मान इस समय संगरूर से सांसद हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 2011 में की थी।
कॉमेडी से राजनीति तक का सफर
भगवंत मान स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉमेडी के क्षेत्र में आ गए। कॉमेडी की दुनिया में उन्होंने अपनी एक अगल पहचान बनाई और अब राजनीति में एक अगल पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
गोवा - अमित पालेकर
आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अमित पालेकर को सीएम का चेहरा बनाया है। अमित पालेकर पेशे से वकील हैं और सामाजिक कार्यों में काफी एक्टिव हैं।।
कोरोना काल में अमित पालेकर आए चर्चा में
पालेकर ने कोरोना काल में लोगों की खूब मदद की। उन्होंने अपने पास से एक स्थानीय अस्पताल को 135 बेड डोनेट किए थे।