Border-Gavaskar Trophy: भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
WRITTEN BY Akhil Singhal2023-02-04,13:08:11news
सीरीज की होने जा रही है शुरुआत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने जा रही है।
Image Credit - AP
सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज ; सचिन तेंदुलकर
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने 34 टेस्ट मैच में 56.24 की औसत से कुल 3262 रन बनाए।
Image Credit - AP
वीवीएस लक्ष्मण
सचिन के बाद इस लिस्ट में भारत के संकटमोचक बल्लेबाज कहे जाने वाले पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण का नाम है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 2434 रन बनाए।
Image Credit - Google
राहुल द्रविड
भारतीय टीम की 'दीवार' कहे जाने वाले द्रविड ने इस ट्रॉफी में 2134 रन बनाए।
Image Credit - Google
चेतेश्वर पुजारा
इस ट्रॉफी में 20 मैच खेलकर 1893 रन बना चुके चेतेश्वर पुजारा चौथे पायदान पर मौजूद है।
Image Credit - AP
वीरेंद्र सहवाग
भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस ट्रॉफी में कुल 1738 बनाए।
Image Credit - BCCI
विराट कोहली
'रन मशीन' विराट कोहली इस ट्रॉफी में 20 टेस्ट मैच खेलकर 1682 रन बना चुके है।
Image Credit - AP
सौरव गांगुली
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और 'दादा' के नाम से मशहूर खिलाड़ी सौरव गांगुली ने इस ट्रॉफी में 1403 रन बनाए।
Image Credit - AP
मुरली विजय
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मुरली विजय ने इस ट्रॉफी में कुल 1324 रन बनाए।
Image Credit - AP
अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे ने इस ट्रॉफी में कुल 1090 रन बनाए हुए है।
Image Credit - AP
एमएस धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी एमएस धोनी ने कुल 990 रन बनाए।
Image Credit - BCCI
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरुआत
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन साल 1996 में पहली बार किया गया था। यह पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और एलन बॉर्डर के सम्मान में शुरू की गई थी।
Image Credit - AP
T20 International: भारत के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज