Chandra Grahan 2023: गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान इन 5 बातों का रखें ध्यान

WRITTEN BY Akhil Singhal2023-05-02,16:06:08 news

चंद्रग्रहण 2023

मई महीने की 5 तारीख को साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

साल का दूसरा ग्रहण

साल का पहला ग्रहण सूर्यग्रहण के तौर पर 20 अप्रैल, 2023 को लगा था। ऐसे में यह साल का दूसरा ग्रहण लगने वाला है।

चंद्रग्रहण का समय

यह ग्रहण 5 मई को रात 8 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 1 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

विश्व के कई देशों में दिखेगा प्रभाव

यह ग्रहण विश्व के कई देशों में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, लेकिन भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। जिस कारण यहां सूतक भी मान्य नहीं होगा।

गर्भवती महिलाएं जरूर बरते सावधानी

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

ग्रहण के समय अपने पास रखे नारियल

ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को अपने पास एक नारियल रखना चाहिए। ग्रहणसमाप्ति के बाद इस नारियल को जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।

पेट पर लगाए गेरू

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को अपने पेट में गेरू लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से गर्भ में पल रहे शिशु पर ग्रहण का दुष्प्रभाव या नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।

भगवान का करें ध्यान

इस दौरान मोबाइल फोन या कुछ और करने की बजाय भगवान का ध्यान करना चाहिए।

दूर्वा घास रखें अपने पास

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं दूर्वा घास अपने पास रखें।

ग्रहण के बाद जरूर करें स्नान

ग्रहण के समाप्त हो जाने के बाद गर्भवती महिलाओं को गंगाजल से स्नान करना चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से गर्भस्थ शिशु को त्वचा संबधी रोग होने की आशंका नहीं रहती।

सफेद चीज का करें दान

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के बाद सफेद चीजों का दान करना चाहिए। जैसे- जैसे चीनी, आटा, दूध आदि।

Chandra Grahan 2023: गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये 5 काम