RLD का घोषणापत्र
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सबसे पहले राष्ट्रीय लोकदल ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था। आईए जानते हैं RLD के घोषणापत्र के 10 बड़े वादे...
1 करोड़ नौकरियां
सरकार बनने पर निजी और सरकारी क्षेत्र में 1 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी।
आलू की डेढ़ गुना अधिक कीमत
किसानों को आलू की डेढ़ गुना अधिक कीमत दी जाएगी, आगरा में राज्य आलू अनुसंधान संस्थान और निर्यात संवर्धन केंद्र स्थापित किया जाएगा।
गन्ना किसानों के लिए..?
गन्ना किसानों को लागत का डेढ़ गुना दिया जाएगा, 14 दिन में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
महिलाओं के लिए आरक्षण
RLD की सरकार आने पर सभी विभागों और सभी स्तरों पर पदों की भर्ती में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण दिया जाएगा।
किसानें का विशेष ध्यान
RLD की सरकार बनने पर किसानों को सालाना 6 हजार रुपए दिए जाएंगे। जबकि असिंचित भूमि वाले किसानों को प्रति वर्ष 15 हजार रुपये दिए जाएंगे।
बिजली बिल माफ
किसानों और बुनकरों के बिजली बिल माफ किए जाएंगे। इसके साथ ही भविष्य के बिलों को आधा कर दिया जाएगा।
शहीदों के परिवारों के लिए
RLD की सरकार बनने पर सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस और अग्निशमन विभाग के शहीदों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये दिया जाएगा।
कृषि कानून
नए कृषि कानूनों के विरुद्ध विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके अलावा किसानों के लिए प्रभावी बीमा योजना बनाई जाएगी।
वृद्धावस्था पेंशन
वृद्धावस्था पेंशन की राशि में 3 गुना बढ़ोतरी की जाएगी।
मनरेगा
RLD की सरकार बनने पर मनरेगा योजना के अनुसार मजदूरी दर बढ़ाकर 320 रुपये की जाएगी।