Holi 2023: 7 घरेलू उपायों से छुड़ाएं होली का पक्के से पक्का रंग

WRITTEN BY Akhil Singhal2023-03-04,07:55:54 news

होली 2023

इस साल होली का पावन पर्व 8 फरवरी 2023 को मनाया जाना है। रंगों के इस त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक दिखने लगी है।

मूली

होली पर लगे रंग को हटाने के लिए मूली का प्रयोग काफी उत्तम है। मूली के रस को निकालकर उसमे दूध और बेसन मिलाकर बनाए गए पेस्ट को लगाने से रंग हट जाता है।

नींबू

होली का रंग जल्दी से निकालने के लिए नींबू और दही का पेस्ट भी कारगर साबित होता है।

खीरा

खीरे का रस निकालकर इसमे थोड़ा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे शरीर के हिस्से पर लगे रंग पर लगाए। इससे रंग जल्दी छूट जाता है।

दही और बेसन

होली का रंग हो या चेहरे के कालसपन को दूर करने के लिए बेसन एक कारगर चीज है। दही और बेसन का पेस्ट लगाने से रंग जल्दी छूट जाता है।

मुल्तानी मिट्टी

होली के रंग को हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी भी एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

सरसों का तेल

होली खेलने से पहले शरीर पर सरसों का तेल लगाने से रंग को जल्दी से हटाने में मदद मिलती है।

जब मैदान पर फूट-फूटकर रोए भारतीय क्रिकेटर्स