IPL इतिहास में सबसे धीमी फिफ्टी जड़ने वाले 10 खिलाड़ी

WRITTEN BY Akhil Singhal2023-05-18,18:50:52 news

10. डेविड वार्नर

साल 2021 में SRH की तरफ से खेलते हुए डेविड वार्नर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 50 गेंद में अर्धशतक लगाया था।

9. मुरली विजय

मुरली विजय ने साल 2013 में CSK की तरफ से खेलते हुए Kings XI Punjab (अब Punjab Kings) के खिलाफ 50 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली थी।

8. विजय शंकर

साल 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए विजय शंकर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 51 गेंद में अर्धशतक लगाया था।

7. गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने साल 2010 में Delhi Daredevils की तरफ से खेलते हुए CSK के खिलाफ 51 गेंदों पर अपना अर्धशतक बनाया था।

6. जैक कैलिस

RCB की तरफ से खेलते हुए जैक कैलिस ने Delhi Daredevils (अब Delhi Capitals) के खिलाफ 51 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

5. मैथ्यू हेडन

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने साल 2009 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

4. ब्रैंडन मैक्कुलम

ब्रैंडन मैक्कुलम ने साल 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 52 गेंदों अर्धशतक लगाया था।

3. रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल 2012 में दिल्ली के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के लिए कुल 52 गेंदों का सामना किया था।

2. पार्थिव पटेल

साल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए पार्थिव पटेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 53 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली थी।

1. जेपी डुमिनी

जेपी डुमिनी के नाम आईपीएल में सबसे धीमा अर्धशतक लगाने का रिकार्ड दर्ज है। साल 2009 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जेपी ने 55 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

IPL Record: सबसे कम उम्र में पचासा जड़ने वाले 10 खिलाड़ी