KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: भव्य तरीकें से होगी दोनों सेलिब्रिटीज की शादी
WRITTEN BY Akhil Singhal2023-01-23,09:40:34news
केएल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।
Image Credit - Instagram
शादी का यह होगा स्थान
केएल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी खंडाला में स्थित सुनील शेट्टी के बंगले में होगी। जिसे दुल्हन की तरह सजाया भी गया है।
Image Credit - Instagram
शादी में शामिल होंगे 100 मेहमान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी में सिर्फ 100 मेहमान ही शामिल होंगे। जिनमे बेहद करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही बुलाया गया है।
Image Credit - Instagram
साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी शादी
केएल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी।
Image Credit - Instagram
मेहमानों को नहीं होगी फोन लाने की अनुमति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी में आने वाले मेहमानों को फोन लाने से मना किया गया है। इसके साथ ही समारोह की फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए मनाही की गई है।
Image Credit - Instagram
चार साल तक की डेटिंग
अथिया और राहुल ने करीब 4 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। इस दौरान ये दोनों ही सेलिब्रिटीज एक-दूसरे के साथ कई बार घूमते हुए भी दिखाई दिए।
Image Credit - Instagram
2019 में हुई थी दोनों की मुलाकात
इस कपल्स की पहली मुलाकात साल 2019 में हुई थी। जहां इनके बीच सबसे पहले दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
Image Credit - Instagram
वेडिंग रिसेप्शन भी होंगे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल और अथिया की शादी के अलावा मुंबई और बेंगलुरू में दो बड़े वेडिंग रिसेप्शन भी किये जाएंगे। जिसमे बॉलीवुड, खेल जगत से लेकर उद्योग जगत तक की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
Image Credit - Instagram
Shubhman Gill के दोहरे शतक के बाद Sara Tendulkar के साथ बने Memes