T20 International: भारत के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज
WRITTEN BY Akhil Singhal2023-02-02,15:17:42news
रोहित शर्मा
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और ओवरऑल रूप से सबसे ज्यादा शतक कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए हुए है। रोहित 4 शतकों के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर है।
Image Credit - AP
सूर्यकुमार यादव
भारत के मिस्टर 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस फॉर्मेट में कुल 3 शतक लगाएं है। खास बात तो यह है कि यह शतक उन्होंने एक साल के भीतर लगाए है।
Image Credit - AP
केएल राहुल
केएल राहुल ने इस फॉर्मेट में कुल 2 शतक लगाए है। भारत के लिए सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने के मामले में वे तीसरे स्थान पर मौजूद है।
Image Credit - AP
सुरेश रैना
एक समय पर इस फॉर्मेट के सबसे बड़े भारतीय खिलाड़ी कहे जाने वाले सुरेश रैना के नाम के नाम इस फॉर्मेट में कुल 1 शतक दर्ज है। यह शतक उन्होंने साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के लगाया था।
Image Credit - AP
दीपक हुड्डा
दीपक हुड्डा ने पिछले साल आयरलैंड टीम के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का इकलौता शतक लगाया था।
Image Credit - AFP
विराट कोहली
भारतीय टीम के खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पिछले साल ही अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू शतक जड़ा था।
Image Credit - AP
शुभमन गिल
भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया।
Image Credit - AFP
सबसे तेज शतक (भारत के लिए)
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का यह रिकार्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया था।
Image Credit - AP
सबसे पहला शतक (भारत के लिए)
भारत के लिए टी20 क्रिकेट में पहला शतक सुरेश रैना ने जड़ा था। रैना ने यह शतक साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। उन्होंने इस शतक को 59 गेंदों में पूरा किया था।
Image Credit - AFP
Suryakumar Yadav ने Virat Kohli को पछाड़ा, हासिल की सबसे बड़ी उपलब्धि