चेन्नई को मिली हार
आईपीएल के 16वें संस्करण के पहले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया।
धोनी ने खेली तेज पारी
इस मैच में एमएस धोनी ने 7 गेंदों में 14 रन की नाबाद पारी खेली।
धोनी ने जड़ा शानदार छक्का
धोनी ने पहली पारी के आखिरी ओवर में एक गगनचुंबी छक्का जड़ा।
माही के शॉट् से गूंज उठा पूरा स्टेडियम
धोनी के इस शॉट को देखकर पूरा स्टेडियम 'माही मार रहा है' की आवाज से गूंज उठा।
सालभर के बाद मैदान पर खेलने उतरे धोनी
धोनी सालभर के बाद मैदान पर खेलने उतरे थे। ऐसे में धोनी के फैंस ने धोनी की छोटी लेकिन जबरदस्त बैटिंग का पूरा मजा लिया।
200 छक्के लगाने वाले CSK के पहले खिलाड़ी
धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 200 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है।
सबसे उम्रदाज आईपीएल कप्तान
धोनी ने इस मैच में कप्तानी करने के साथ ही बड़ा रिकार्ड अपने नाम किया। 41 साल और 267 दिन की उम्र में टीम की कप्तानी करने वाले धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए है।
20वें ओवर में 53वां छक्का
धोनी के नाम आईपीएल के 20वें सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड दर्ज है। उनका यह 53वां छक्का था।