भारत ने जीती सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम T20 मैच में भारत ने 168 रनों की शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम 2-1 से सीरीज जीतने में भी सफल रही।
Image Credit - AP
शुभमन गिल ने खेली जबरदस्त पारी
इस मैच में शुभमन गिल ने जबरदस्त पारी खेलते हुए शतक जड़ा। गिल ने 63 गेंद में 126 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में गिल ने कुल 7 छक्के लगाएं।
Image Credit - BCCI
शुभमन गिल ने दर्ज किये कई बड़े रिकार्डस
टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में अपना पहला शतक लगाने वाले शुभमन गिल ने इस शतक के साथ ही कई बड़े रिकार्डस भी दर्ज किये।
Image Credit - AP
इस उपलब्धि को दर्ज करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए है।
Image Credit - AFP
दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट में हुए शामिल
टी20 फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले शुभमन गिल सातवें भारतीय खिलाड़ी बन गए है। इससे पहले सुरेश रैना, विराट कोहली, रोहित शर्मा , सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और दीपक हुडा अबतक इस फॉर्मेट में शतक लगा चुके है।
Image Credit - BCCI
रोहित और कोहली को भी पछाड़ा
शुभमन गिल ने 126 रनों की पारी खेलते हुए टी20 में बतौर भारतीय खिलाड़ी सर्वोच्च पारी खेली। उनसे पहले ये रिकॉर्ड 122 रन बनाने वाले विराट कोहली के नाम था।
Image Credit - AFP
ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे क्रिकेटर
क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल अंतरराष्ट्रीय वनडे में दोहरा और अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक जड़ने वाले दुनिया के तीसरे प्लेयर बन गए हैं।
Image Credit - AP
एक और क्लब में हुए शामिल
शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए है। उनसे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल ऐसा कर पाए है।
Image Credit - AP
टीम में जगह की पक्की
शुभमन गिल के इस शतक के बाद उन्होंने वनडे फॉर्मेट के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपनी दावेदारी और भी मजबूत कर ली है।
Image Credit - BCCI