Surya Grahan 2023: शिशु की देखभाल के लिए गर्भवती महिलाएं जरूर करें ये 5 उपाय
WRITTEN BY Akhil Singhal2023-04-20,07:11:43news
सूर्य ग्रहण 2023
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार यानी 20 अप्रैल को लगने जा रहा है।
सूर्यग्रहण का समय
सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म हो जाएगा।
गर्भवती महिलाएं जरूर बरते ये सावधानी
सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष तौर से सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
शिशु पर पड़ सकता है नकरात्मक प्रभाव
माना जाता है कि सूर्य से निकलने वाली किरणे गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है।
सूर्यग्रहण के दौरान जरूर करें ये काम
सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए शिशु की देखभाल के लिए कुछ कार्यों को करना जरूरी माना जाता है।
नारियल को रखे पास
ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को अपने पास एक नारियल रखना चाहिए। ग्रहणसमाप्ति के बाद इस नारियल को जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।
पेट पर लगाए गेरू
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को अपने पेट में गेरू लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से गर्भ में पल रहे शिशु पर ग्रहण का दुष्प्रभाव या नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।
सूर्यग्रहण के दौरान करें पूजा पाठ
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को घर के किसी काम या मनोरंजन वाले कामों की बजाय भगवान का ध्यान करना चाहिए। रामचरितमानस का पाठ या हनुमान चालीसा का पाठ कर सकती है।
सूर्यग्रहण के बाद जरूर करें स्नान
सूर्यग्रहण समाप्ति के बाद गर्भवती महिला को स्नान जरूर करना चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से गर्भस्थ शिशु को त्वचा संबधी रोग होने की आशंका नहीं रहती।
Surya Grahan 2023: गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये 5 गलतियां