महाशिवरात्रि पर कुंवारी कन्याएं जरूर करें ये खास व्रत, मिलेगा मनचाहा वर
WRITTEN BY Akhil Singhal2023-02-18,00:00:43news
महाशिवरात्रि 2023
इस साल देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 18 और 19 फरवरी को मनाया जाएगा।
भगवान भोले को समर्पित है यह दिन
महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान भोले को समर्पित है। इस दिन की जाने वाली पूजा का भी विशेष महत्व होता है।
भक्तों की पूरी होती है मनोकामनाएं
माना जाता है कि इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन से शिव शंकर की पूजा-अर्चना करता है। भगवान भोले उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते है।
पूजा करने का होता है खास नियम
महाशिवरात्रि के दिन पूजा करने का खास नियम भी होता है। इस दिन व्यक्ति को शाकहार का पालन करना चाहिए और मांस,मदिरा और भोग विलास की क्रियाओं से भी दूर रहना चाहिए।
जल चढ़ाने से होते है प्रसन्न
माना जाता है कि जो भी भक्त इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाता है। उस पर भगवान शंकर की कृपा हमेशा बनी रहती है।
महाशिवरात्रि मनाए जाने के पीछे की यह है वजह
महाशिवरात्रि के दिन को लेकर मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।
माता पार्वती को ये चीज करें अर्पित
महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले के साथ माता पार्वती की पूजा करना अति उत्तम होता है। इस दिन कुंवारी लड़कियों को माता पार्वती को मेहंदी, लाल वस्त्र और नारंगी रंग का सिंदूर अर्पित करना चाहिए।
मंत्रों का करें जाप
जिस भी लड़की की शादी में कुछ अटकले आ रही हो, उन्हें इस दिन “हे गौरि शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकरप्रिया” मंत्र का जाप करना चाहिए।
व्रत करना से मिलता है फल
महाशिवरात्रि को लेकर यह भी मान्यता है कि जो भी लड़की इस दिन व्रत रखती है, उसे सोलह सोमवार के व्रत रखने से भी ज्यादा फल मिलता है।
Next:- Khatu Shyam: 'श्याम' भक्तों के लिए सामने आई बड़ी खुशखबरी