18, 22 और 24 कैरेट, जानिए कितने प्रतिशत शुद्ध है आपका सोना

WRITTEN BY Akhil Singhal2023-02-24,17:52:48 news

सोने के कैरेट को लेकर बना रहता है बड़ा सवाल

सोने के जेवर लेते समय कैरेट को लेकर मन में बड़ा सवाल बना रहता है। ऐसे में यहां जानें गोल्ड कैरेट का पूरा चार्ट।

गोल्ड को लेकर लोगों में रहती है दिवानगी

दुनियाभर में गोल्ड को लेकर लोगों के बीच बड़ी दिवानगी रहती है। हालांकि, कुछ ही लोग इसके कैरेट और गोल्ड प्रतिशत से परिचित होते है।

सबसे शुद्ध सोना ; 24 कैरेट

24 कैरेट सोने को 99.9 प्रतिशत के साथ सबसे शुद्ध सोना माना जाता है। इस प्रकार के सोने में कोई दूसरी धातु नहीं होती। यह सोना 18 और 22 कैरेट के मुकाबले महंगा भी होता है।

22 कैरेट

22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आभूषण बनाने के लिए किया जाता है। इसे इसे 91.67 प्रतिशत शुद्ध सोने के तौर पर जाना जाता है।

18 कैरेट

18 कैरेट सोने के आभूषण में 75.0% सोना शामिल होता है। जबकि 25 प्रतिशत दूसरी धातुएं (तांबा, चांदी) मिली होता है।

14 कैरेट

इस तरह के सोने में 58.3% सोना और बाकी अन्य धातुएं शामिल होती है।

12 कैरेट

50.0% सोना

10 कैरेट

41.7% सोना

Next:- सस्ते और डिजाइनर लहंगे के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की 5 बड़ी मार्केट