26 जनवरी को ही क्यों मनाते है गणतंत्र दिवस, जानिए इस दिन का महत्व
WRITTEN BY Akhil Singhal2023-01-20,14:31:26news
गणतंत्र दिवस
इस साल पूरा देश में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस राष्ट्रीय पर्व से पहले ही देशभर में तैयारियां होनी शुरू हो गई है और लोग देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आने लगे है।
21 तोपों की दी जाती है सलामी
गणतंत्र दिवस के दिन परेड राष्ट्रपति भवन से शुरू होती है और इंडिया गेट पर ख़त्म होती है। इस दिन राष्ट्रध्वज और राष्ट्रपति दोनों को 21 तोपों की सलामी दी जाती है।
Reuters
देश के राज्यों की निकलती है झांकियां
गणतंत्र दिवस के इस मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों की झाकियां भी निकलती है।
Reuters
रंगारंग कार्यक्रम बढ़ाते है शोभा
इस दिन रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी होता है। जिसमे स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेते है।
Reuters
सेना के जवान दिखाते है प्रदर्शन
इस परेड में सेना के जवान राजपथ पर बड़ी ही धूम धाम से अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन भी करते है।
Reuters
इस वजह से मनाया जाता है यह पर्व
26 जनवरी 1950 के दिन ही संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था।
Reuters
हर भारतवासी के लिए बड़ा दिन
साल 1950 में इसी दिन देश को पूर्ण रूप से गणतंत्र घोषित किया गया था। इसी वजह से 26 जनवरी का दिन हर भारतवासी के लिए बहुत ही बड़ा और महत्वपूर्ण दिन होता है।
इस साल यह होंगे मुख्य अतिथि
इस साल 26 जनवरी को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।