Daily Astrology by Zodiac Sign 20 August 2022. 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं,अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 20 अगस्त, 2022 शनिवार भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष नवमी
का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का पर्व एवं त्योहार: गोगा नवमी।
विशेष: बुध कन्या राशि में।
मेष: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
वृष: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें
रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा।
व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
सिंह: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। शासन सत्ता का सहयोग
मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
कन्या: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति
होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला: यात्रा देशाटन की स्थिति संभव। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में
हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक योजना सार्थक होगी।
वृश्चिक: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि
होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान या शिक्षा,
प्रतियोगिता के कारण व्यर्थ की परेशानी रहेगी।
मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य
संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना सार्थक होगी।
कुंभ: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
मीन: रिश्तों में मजबूती आएगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन
सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।