Daily Astrology by Zodiac Sign 08 December 2022. 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
इन राशि वालों को पूर्णिमा के दिन मिलेगी खुशखबरी
आज की ग्रह स्थिति: 08 दिसंबर, 2022 गुरुवार मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का पर्व एवं त्योहार: स्नानदान की पूर्णिमा।
मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
वृष: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
मिथुन: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष से तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
सिंह: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
कन्या: रिश्तों में निकटता आएगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा।
धनु: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।