Daily Astrology by Zodiac Sign 09 December 2022. 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 09 दिसंबर, 2022 शुक्रवार पौष मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का पर्व एवं त्योहार: पौष कृष्ण पक्ष प्रारंभ।
मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा।
वृष: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क: सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।
कन्या: गृह उपयोगी कार्यों में व्यस्त होंगे। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा।
वृश्चिक: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
धनु: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मकर: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
कुंभ: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।