Chaitra Navratri Day 9: इस चैत्र नवरात्रि क्या है खास? बन रहे हैं 4 शुभ योग के संयोग
Anjum QureshiPublish Date: 30 Mar, 2023
Chaitra Navratri Day 9: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह पर्व देश भर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि को लोग बेहद ही शुभ मानते हैं। पूरे नौ दिनों तक देवी मां की पूजा का सिलसिला जारी रहता है। चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू धर्म की शुरुआत होती है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि सभी के लिए बेहद शुभ रही इस बार मां दुर्गा का वाहन नौका थी जो अच्छा सूचक माना जाता है। इसके अलावा इस वर्ष ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति भी बेहद खास है। नवमी पर कुछ दुर्लभ संयोग बने हुए है।
चैत्र नवरात्रि के दिन बन रहे हैं 4 शुभ संयोग
आज चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन है और आज नवमी पूजन किया जाता है। इस दिन भगवान राम की भी पूजा की जाती है। आज का दिन रामनवमी के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। आज रामनवमी मनाई जा रही है। इसके अलावा आज के दिन माता सिद्धिदात्री की भी पूजा अर्चना की जाएगी। आज के दिन 4 शुभ संयोग बन रहें है। जो बेहद खास हैं, आज गुरु पुष्य योग है, अमृत सिद्धि योग है, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग है। उस पर सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग पूरे दिन रहने से पूरे ही दिन हवन, कन्या पूजन के लिए शुभ है।