Daily Astrology by Zodiac Sign 16 December 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 16 दिसंबर, 2022 शुक्रवार पौष मास कृष्ण पक्ष अष्टमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
विशेष: सूर्य की धनु संक्रांति, खर मास (मांगलिक कार्य निषेध)।
मेष: निजी सुख में व्यवधान आएगा। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
मिथुन: पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क: भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
सिंह: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
कन्या: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
तुला: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। कोई ऐसा हो सकता है जो आपके हित में न हो। महिला अधिकारी या घर की महिला मुखिया से तनाव मिल सकता है।
वृश्चिक: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
धनु: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
कुंभ: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा भी संभव।