Aaj Ka Rashifal 1 February 2023: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 01 फरवरी, 2023 बुधवार माघ मास शुक्ल पक्ष एकादशी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का पर्व एवं त्योहार: जया एकादशी।
आज की भद्रा: दोपहर 02:03 बजे तक।
मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृष: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मिथुन: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो।
सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
कन्या: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। समााजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार मिलने की संभावना है।
तुला: पिता या धर्म गुुरु का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
धनु: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
मकर: दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
मीन: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।