Daily Astrology by Zodiac Sign 1 January 2023: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 01 जनवरी, 2023 रविवार पौष मास शुक्ल पक्ष दशमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का पर्व एवं त्योहार: सूर्य पूजा, शाम्ब दशमी।
विशेष: कैलेंडर वर्ष 2023 प्रारंभ।
मेष: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृष: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाही खर्च से बचना होगा। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिल सकता है।
कर्क: शिक्षा प्रतिायोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
सिंह: उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।
धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा।
कुंभ: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
मीन: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।