Daily Astrology by Zodiac Sign 10 December 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 10 दिसंबर, 2022 शनिवार पौष मास कृष्ण पक्ष द्वितीया का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज की भद्रा: रात्रि के 03:02 बजे से 11 दिसंबर को शाम 04:15 बजे तक।
मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृष: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मिथुन: ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकंाक्षा की पूर्ति होगी।
सिंह: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य सफल होंगे।
तुला: भाई-बहन का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
धनु: व्यावसायिक योजना सफल होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।
मकर: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। फिर भी मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
कुंभ: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया कार्य संपन्न होगा। मांगलिक या धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।
मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।