Aaj Ka Rashifal 11 March 2023: इन राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, पढ़िए आज का राशिफल

Publish Date: 10 Mar, 2023 |
 

Aaj Ka Rashifal 11 March 2023: राशि के जरिए व्यक्ति का दिन और ग्रह कैसे रहने वाले है,  जाना जा सकता है। दैनिक राशिफल से लेकर वार्षिक राशिफल तक व्यक्ति की जिंदगी के बारे में बताता है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) होती है। ज्योतिष ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज की ग्रह स्थिति: 11 मार्च, 2023 शनिवार चैत्र मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत।


मेष: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृष: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

कर्क: गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की संभावना है।

सिंह: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में प्रागढ़ता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयेाग लेने में सफलता मिलेगी।    

तुला: मंगल का परिवर्तन सुखद होगा। दांपत्य जीवन में सुखद परिवर्तन होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक: मंगल का परिवर्तन स्थानांतरण, विभागी परिवर्तन या व्यर्थ के वाद-विवाद में फंसा सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु: मंगल का परिवर्तन आर्थिक रूप से उत्तम होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। चली आ रही परेशानी दूर होगी।  

मकर: मंगल का परिवर्तन कुछ पारिवारिक समस्या देगा। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। कोई ऐसा कार्य न करें जो आपके लिए कष्टदायी हो।  

कुंभ: मंगल का परिवर्तन संतान के प्रति सहायक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन: मंगल का परिवर्तन चल या अचल संपत्ति में वृद्धि कराएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है।

 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept