Daily Astrology by Zodiac Sign 13 December 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 13 दिसंबर, 2022 मंगलवार पौष मास कृष्ण पक्ष पंचमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
मेष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
वृष: पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं।
मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
कर्क: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
सिंह: शासन सत्ता का सहयेाग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
कन्या: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
तुला: जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।