Daily Astrology by Zodiac Sign 17 December 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 17 दिसंबर, 2022 शनिवार पौष मास कृष्ण पक्ष नवमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
मेष: धार्मिक या राजनीतिक कार्य में हिस्सेदारी लेंगे। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृष: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मिथुन: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
कन्या: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कुंभ: आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।