Horoscope Today, Daily Astrology by Zodiac Sign 17 June 2022.: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
Todays Panchang: शुक्रवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष
Todays Rahu Kal: प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
Todays Disha Shool: पश्चिम।
मेष- महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।
वृषभ- जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।
मिथुन- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क- दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। भोतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी।
सिंह- महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। स्थानांतरण या विभागी परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
कन्या- आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शुक्र के परिवर्तन से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
तुला- पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शुक्र का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए निर्मल है।
वृश्चिक- शुक्र का परिवर्तन दांपत्य जीवन के लिए उत्तम होगा। विरोधी परास्त होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
धनु- शुक्र का परिवर्तन स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। भावुकता में नियंत्रण रखें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो।
मकर- शुक्र का परिवर्तन संतान के लिए उत्तम होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
कुंभ- शुक्र का परिवर्तन पारिवारिक मामलों में तनाव देगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। भौतिक वस्तुओं में व्यय होगा।
मीन- मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।