Aaj Ka Rashifal 18 March 2023: इन राशि वालों को व्यवसाय और नौकरी के क्षेत्र में होगा बड़ा लाभ

Publish Date: 18 Mar, 2023 |
 

Aaj Ka Rashifal 18 March 2023: राशि के जरिए व्यक्ति का दिन और ग्रह कैसे रहने वाले है, जाना जा सकता है। दैनिक राशिफल से लेकर वार्षिक राशिफल तक व्यक्ति की जिंदगी के बारे में बताता है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) होती है।

ज्योतिष ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज की ग्रह स्थिति: 18 मार्च, 2023 शनिवार चैत्र मास कृष्ण पक्ष एकादशी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का पर्व एवं त्योहार: पाप मोचिनी एकादशी।


मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा। मित्र या भाई या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है।

वृष: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।  

मिथुन: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।  

कर्क: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। विष योग होने के कारण वाणी पर संयम रखें। अपनों से तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है।

सिंह: ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।  

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। झगड़ा-विवाद से बचें। व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं।      

तुला: शिक्षा प्रतियेागिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय हो सकता है। जिससे तन व मन प्रभावित होगा।

धनु: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि के भटकाव से अपना ही अहित कर सकते हैं। भावुकता में नियंत्रण रखें।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कुंभ: वाणी पर संयम रखें। विष योग के कारण रिश्तों में तनाव व टकराव की स्थिति आ सकती है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept