Daily Astrology by Zodiac Sign 19 December 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 19 दिसंबर, 2022 सोमवार पौष मास कृष्ण पक्ष एकादशी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का पर्व एवं त्योहार: सफला एकादशी।
मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यावसायिक मामलों में व्यस्त हो सकते हैं।
वृष: कुछ पारिवारिक एवं कुछ व्यावसायिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मिथुन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।
कन्या: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
मकर: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।