Daily Astrology by Zodiac Sign 2 December 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 02 दिसंबर, 2022 शुक्रवार मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष दशमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
विशेष: नवमी तिथि क्षय।
मेष: बुध का परिवर्तन सुखद होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृष: बुध में परिवर्तन से संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। शाही खर्च पर नियंत्रण करना होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।
मिथुन: बुध का परिवर्तन दांपत्य जीवन को सुखद बनाएगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
कर्क: बुध का परिवर्तन भाई-बहनों के कारण तनाव दे सकता है। उदर विकार या त्वचा का रोग के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
सिंह: बुध का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
कन्या: बुध का परिवर्तन पारिवारिक सुख में वृद्धि कराएगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला: बुध के परिवर्तन से भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृश्चिक: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
धनु: बुध के परिवर्तन से व्यावसायिक और पारिवारिक स्थिति में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर: बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य पर प्रभाव डालेगा। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो।
कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।
मीन: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।