Aaj Ka Rashifal 2 February 2023: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 02 फरवरी, 2023 गुरुवार माघ मास शुक्ल पक्ष द्वादशी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का पर्व एवं त्योहार: भीष्म द्वादशी।
मेष: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से सहयोग मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
वृष: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
मिथुन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी।
कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खासतौर से मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक श्रम करने की आवश्यकता है।
सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या: शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता या पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। विरोधी परास्त होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
वृश्चिक: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। अपनों से ही तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
धनु: ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है।
मकर: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। खान-पान में सावधानी रखें। भाई-बहन का सहयोग रहेगा।
कुंभ: व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक दबाव रहेगा। वैराग्य की स्थिति बनेगी। आराध्य के प्रति आस्था बढ़ेगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।
मीन: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।