Daily Astrology by Zodiac Sign 2 January 2023: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 02 जनवरी, 2023 सोमवार पौष मास शुक्ल पक्ष एकादशी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का पर्व एवं त्योहार: पुत्रदा एकादशी।
आज की भद्रा: प्रात: 07:44 बजे से शाम 08:24 बजे तक।
मेष: वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
वृष: भावुकता में नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मिथुन: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। शाही खर्च से बचें। उधार दिया गया धन संकट में पड़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त होंगे।
कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
सिंह: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।
कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।
तुला: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखें। भाई-बहन या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण भी मन खिन्न रहेगा।
वृश्चिक: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।
धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रोग या विरोधी तनाव का कारण होगा। अप्रिय समाचार मिल सकता है।
मकर: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।
कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मीन: रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।