Aaj Ka Rashifal 20 May 2023: आपका आज का दिन और ग्रह कैसे रहने वाले है। इसे राशि के जरिए जाना जा सकता है। दैनिक राशिफल से लेकर वार्षिक राशिफल तक व्यक्ति की जिंदगी के बारे में बताता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) होती है।
ज्योतिष ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 20 मई, 2023 शनिवार ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का पर्व एवं त्योहार: करवीर व्रत।
मेष राशिफल: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृष राशिफल: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपनों से तनाव मिल सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी।
मिथुन राशिफल: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
कर्क राशिफल: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह राशिफल: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशिफल: धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
तुला राशिफल: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। महिला अधिकारी या पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है।
वृश्चिक राशिफल: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
धनु राशिफल: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ राशिफल: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
मीन राशिफल: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।