Daily Astrology by Zodiac Sign 21 December 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 21 दिसंबर, 2022 बुधवार पौष मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष।
आज की भद्रा: रात्रि के 10:17 बजे से 22 दिसंबर को प्रात: 08:49 बजे तक।
मेष: स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।
वृष: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।
मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा।
कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
सिंह: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे।
कन्या: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
धनु: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा की स्थिति सुखद होगी।
मकर: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, लेकिन पारिवारिक तनाव रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
कुंभ: विरोधी परास्त होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। निर्माण कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।
मीन: रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।