Horoscope Today, Daily Astrology by Zodiac Sign 21 July 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 21 जुलाई, 2022 गुरुवार श्रावण मास कृष्ण पक्ष अष्टमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
मेष: पारिवारिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
वृष: भाई-बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा।
मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कर्क: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।
सिंह: स्थानंातरण, विभागी परिवर्तन आदि की दिशा में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
कन्या: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मातृ पक्ष का सहयोग मिलेगा।
तुला: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक: रोग और विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
धनु: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
मकर: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साह वर्धक होगी।
कुंभ: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
मीन: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।