Daily Astrology by Zodiac Sign 21 October 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 21 अक्टूबर, 2022 शुक्रवार कार्तिक मास कृष्ण पक्ष एकादशी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का पर्व एवं त्योहार: रम्भा एकादशी, गोवत्स द्वादशी।
मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
वृष: पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है, जबकि बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
मिथुन: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कर्क: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
सिंह: भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या: रिश्तों मजबूती आएगी फिर भी मन खिन्न रहेगा। खान-पान में ध्यान रखें। मौसम के रोग से ग्रसित हो सकते हैं।
तुला: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
मकर: जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, लेकिन पिता या संबंधित अधिकारी के कृपा पात्र होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
कुंभ: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक तनाव रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।