Daily Astrology by Zodiac Sign 22 December 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 22 दिसंबर, 2022 गुरुवार पौष मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज की भद्रा: प्रात: 08:49 बजे तक।
मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
वृष: तन और मन के लिए कोई घटना कष्टदायी हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
मिथुन: राजनीतिक कार्य के लिए उत्तम दिन है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से भी सहयोग मिल सकता है।
कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रोग या विरोधी पीड़ा दे सकता है। एकांत में न रहें। रिश्तों में गलतफहमी न उत्पन्न होने दें।
सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी।
तुला: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।
वृश्चिक: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। चली आ रही समस्या का समाधान निकलेगा। संतान या शिक्षा की दिशा में सफलता मिलेगी।
धनु: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
कुंभ: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
मीन: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।