Horoscope Today, Daily Astrology by Zodiac Sign 23 July 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 23 जुलाई, 2022 शनिवार श्रावण मास कृष्ण पक्ष दशमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
विशेष: अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद जयंती।
आज की भद्रा: प्रात: 11:28 बजे तक।
मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
वृष: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
मिथुन: धन हानि के प्रति सचेत रहें। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा।
कर्क: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
सिंह: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।
कन्या: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
तुला: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। झगड़ा-विवाद से बचें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वृश्चिक: ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
धनु: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते है। वाणी पर संयम रखें। अंगारक योग के कारण तनाव मिल सकता है। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो।
मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
कुंभ: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। निजी सुख में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे।