Daily Astrology by Zodiac Sign 24 December 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 24 दिसंबर, 2022 शनिवार पौष मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे 10:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का पर्व एवं त्योहर: क्रिसमस ईव।
मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृष: धर्म गुरु या पिता का सहयोग रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वक्री मंगल अकारण भय देगा। सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में तनाव मिल सकता है।
मिथुन: रिश्तों में तनाव की स्थिति न आएं। विष योग है वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। वाणी पर संयम न रखने से ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उदर विकार या मौसम के रोग से ग्रसित हो सकते हैं। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।
कन्या: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
वृश्चिक: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी।
धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वाणी पर संयम न रखने से व्यर्थ की परेशानी और उलझनें मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर: क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
कुंभ: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। थकान बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी।