Horoscope Today, Daily Astrology by Zodiac Sign 25 June 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
Todays Panchang: 25 जून, 2022 शनिवार आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष द्वादशी
का राशिफल।
Todays Rahu Kal: प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
Todays Disha Shool: पूर्व।
मेष: रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अग्नि दुर्घटना या वाहन दुर्घटना से बचें।
वृष: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन अशांत रहेगा। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो।
कर्क: बुध शुक्र की युति व्यावसायिक परेशानी देगी। नेत्र विकार या अपयश मिल सकता है। दांपत्य जीवन में भी तनाव रहेगा।
सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पिता या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकते हैं । व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृश्चिक: आर्थिक मामलों में जोखिम, न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।
धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के कारण तनाव मिल सकता है।
मकर: कुछ पारिवारिक कुछ व्यावसायिक तनाव मिलेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
कुंभ: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
मीन: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अग्नि या दुर्घटना के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे।