Aaj Ka Rashifal 25 March 2023: आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा का विधान है। हिंदुओं के पावन पर्व में नवरात्रि का महापर्व बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा-भाव से मनाया जाता है। शस्त्रों के अनुसार, जो भी भक्त इन नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
इन पावन दिनों में आपके दिन और ग्रह कैसे रहने वाले है। इसे राशि के जरिए जाना जा सकता है। दैनिक राशिफल से लेकर वार्षिक राशिफल तक व्यक्ति की जिंदगी के बारे में बताता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) होती है।
ज्योतिष ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 25 मार्च, 2023 शनिवार चैत्र मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।
आज की भद्रा: प्रात: 04:43 बजे से शाम 04:24 बजे तक।
मेष: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में किया गया श्रम सार्थक होगा।
वृष: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन: शाही खर्च से बचना होगा। धन व्यय होगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह: शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
तुला: पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है।
मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी।
मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।