Daily Astrology by Zodiac Sign 25 October 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 25 अक्टूबर, 2022 मंगलवार कार्तिक मास कृष्ण पक्ष अमावस्या का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का पर्व एवं त्योहार: स्नानदान की अमावस्या।
विशेष: सूर्य ग्रहण
मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। खानपान में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृष: विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी । रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
मिथुन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या: छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं। व्यावसायिक एवं पारिवारिक जीवन प्रभावित होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
वृश्चिक: धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी।
धनु: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर: रिश्तों में मजबूती आएगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यर्थ की उलझनें भी हो सकती हैं। आर्थिक तनाव रहेगा।
कुंभ: स्वास्थ्य में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मीन: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।