Daily Astrology by Zodiac Sign 26 December 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 26 दिसंबर, 2022 सोमवार पौष मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।
आज की भद्रा: दोपहर 03:12 बजे से रात्रि के 01:39 बजे तक।
मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।
वृष: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा।
मिथुन: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
कर्क: यात्रा देशाटन की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
सिंह: रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। नए अनुबंध या नई नौकरी का प्रयास सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शाही खर्च से बचना होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।
तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।
कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मीन: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।