Aaj Ka Rashifal 26 March 2023: आज चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है। हिंदुओं के पावन पर्व में नवरात्रि का महापर्व बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा-भाव से मनाया जाता है। शस्त्रों के अनुसार, जो भी भक्त इन नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
इन पावन दिनों में आपके दिन और ग्रह कैसे रहने वाले है। इसे राशि के जरिए जाना जा सकता है। दैनिक राशिफल से लेकर वार्षिक राशिफल तक व्यक्ति की जिंदगी के बारे में बताता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) होती है।
ज्योतिष ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 26 मार्च, 2023 रविवार चैत्र मास शुक्ल पक्ष पंचमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीराम राज्य महोत्सव।
मेष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
वृष: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मिथुन: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा।
कन्या: पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।
धनु: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
मकर: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा।
कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।