Daily Astrology by Zodiac Sign 26 October 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 26 अक्टूबर, 2022 बुधवार कार्तिक मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का पर्व एवं त्योहार: अन्नकूट, गोवर्धन पूजा।
मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
वृष: सूर्य, बुध, शुक्र, केतु की युति स्वास्थ्य पर प्रभाव डालेगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
मिथुन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।
कर्क: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सूर्य, बुध, शुक्र, केतु की युति आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
वृश्चिक: कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। व्यर्थ की परेशानी व तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
धनु: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। घर के मुखिया या संबंधित अधिकारी के कृपा पात्र होंगे।
कुंभ: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन: रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। धन हानि की आशंका। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। पारिवारिक समस्या में वृद्धि होगी।