Daily Astrology by Zodiac Sign 28 December 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 28 दिसंबर, 2022 बुधवार पौष मास शुक्ल पक्ष षष्ठी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 12.00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
विशेष: पंचक।
मेष: सांस्कृतिक या निजी कार्य में व्यस्त हो सकते है। गज केसरी योग व्यावसायिक प्रतिष्ठा देगा।
वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
मिथुन: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कर्क: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह: भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
कन्या: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
तुला: विरोधी सक्रिय रहेगा। मन खिन्न हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
वृश्चिक: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
मकर: भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ: आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन: गजकेसरी योग आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।