Horoscope Today, Daily Astrology by Zodiac Sign 28 July 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 28 जुलाई, 2022 गुरुवार श्रावण मास कृष्ण पक्ष
अमावस्या का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का पर्व एवं त्योहार: हरियाली अमावस्या, स्नानदान की अमावस्या।
मेष: स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन या अन्य व्यावसायिक समस्या आ सकती है। वाणी पर संयम रखें। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों।
वृष: भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन: नया अनुबंध या अन्य व्यावसायिक जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रोग या विरोधी तनाव का कारण बन सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। बहन या भाई से तनाव मिल सकता है।
वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रियजन पीड़ा की संभावना है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।
मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ: रोग या विरोधी तनाव का कारण होंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मीन: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।