Aaj Ka Rashifal 29 March 2023: आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा का विधान है। हिंदुओं के पावन पर्व में नवरात्रि का महापर्व बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा-भाव से मनाया जाता है। शस्त्रों के अनुसार, जो भी भक्त इन नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
इन पावन दिनों में आपके दिन और ग्रह कैसे रहने वाले है। इसे राशि के जरिए जाना जा सकता है। दैनिक राशिफल से लेकर वार्षिक राशिफल तक व्यक्ति की जिंदगी के बारे में बताता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) होती है।
ज्योतिष ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।