Horoscope Today, Daily Astrology by Zodiac Sign 3 August 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 03 अगस्त, 2022 बुधवार श्रावण मास शुक्ल पक्ष पंचमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का पर्व एवं त्योहार: कल्कि जयंती।
विशेष: पंचमी तिथि की वृद्धि।
मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
वृष: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी, लेकिन समस्या का निदान होगा।
कर्क: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में व्यवधान आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कन्या: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में लाभ मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
वृश्चिक: विरोधी परास्त होगा फिर भी रोग या विरोधी के कारण मन अशांत रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।
धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। कर्मक्षेत्र में व्यवधान आ सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।
मकर: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
कुंभ: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रोग और विरोधी परास्त होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।
मीन: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।