Daily Astrology by Zodiac Sign 30 December 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 30 दिसंबर, 2022 शुक्रवार पौष मास शुक्ल पक्ष अष्टमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का पर्व एवं त्योहार: श्री अन्नपूर्णा अष्टमी।
विशेष: पंचक, बुध वक्री धनु राशि में।
आज की भद्रा: प्रात: 06:51 बजे तक।
मेष: सांस्कृतिक या मनोरंजक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बहन या भाई के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
मिथुन: क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। मादक वस्तुओं में नियंत्रण रखें। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी।
कर्क: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
सिंह: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामाले में प्रगति होगी।
कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक लोगों के मध्य अधिक से अधिक रहें।
तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मादक वस्तुओं से बचें। पारिवारिक समस्या आ सकती है। खासतौर से वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
वृश्चिक: रोग और शत्रुओं के प्रति सचेत रहें। मन खिन्न रहेगा। कुछ भी ऐसा न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। रिश्तों में तनाव आएगा।
धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
मीन: धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।